बाइडन के पास वह चीज़ थी जो ओबामा के पास नहीं थी और बाइडन उस बड़े तबक़े की नुमाइंदगी कर रहे थे जिसकी नुमाइंदगी ओबामा के पास नहीं थी।
ओबामा पर यह टिप्पणी की जाती थी कि वह राजनैतिक मामलों का अधिक अनुभव नहीं रखते और राजधानी वाशिंग्टन में सत्ता के गलियारों की भरपूर जानकारी उन्हें नहीं है। इसीलिए ओबामा ने बाइडन को उप राष्ट्रपति चुना ताकि अपनी ख़ामियां दूर कर सकें। बाइडन ओबामा से बहुत बड़े थे और बहुत अधिक अनुभव रखते थे और वाशिंग्टन में चार दशक का लंबा समय गुज़ार चुके थे। विदेशी राजनैतिक मामलों में भी उन्हें काफ़ी अनुभव था।